डुमरांव: ओमान में काम करने गए नंदन गांव के सुमन की मौत, 14 दिन बाद गांव लौटा शव
Dumraon, Buxar | Apr 4, 2026 ओमान में रोजगार की तलाश में गए बक्सर जिले के नंदन गांव निवासी सुमन कुमार पाल पिता गरजू पाल की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। शनिवार की अहले सुबह 4 बजे जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। परिवार के सदस्यों के साथ-साथ ग्रामीणों की आंखें नम हो उठीं। सुमन कुमार पाल करीब चार वर्ष पहले ओमान के आईबीसी कंपनी में काम करने गए थे।