बिरनी: बारिश ने छीना गरीब का आशियाना, अब सामुदायिक भवन में रहने को मजबूर चंपा देवी
Birni, Giridih | Sep 4, 2026 बिरनी प्रखंड के पेशम पंचायत अंतर्गत पेशम गांव में लगातार हुई बारिश ने एक गरीब परिवार का आशियाना छीन लिया। मिट्टी का मकान बारिश के पानी के कारण धीरे-धीरे ढह गया। गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। पीड़ित महिला चंपा देवी ने बताया कि उनके पति मुंबई में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थित