पिपरई: मौसम बिगड़ने से पिपरई के किसानों ने गेहूं की कटाई तेज़ की
पिपरई क्षेत्र में बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद किसान अब सतर्क हो गए हैं। बुधवार को दोपहर लगभग दो बजे पिपरई क्षेत्र के किसान हार्वेस्टर से अपनी फसल कटा रहे हैं मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए किसानों ने खेतों में तेजी से गेहूं की कटाई का काम लगा दिया है।