हंडिया: सीमांकन के दौरान हंगामा, 4 नामजद समेत 60 अज्ञात पर दर्ज हुआ केस
सैदाबाद के थुलमा गांव में आंगनबाड़ी भवन के लिए भूमि सीमांकन के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि भीड़ ने राजस्व टीम पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई, जिसमें एक लेखपाल घायल हो गए। उतराव पुलिस ने 4 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी शुक्रवार लगभग 3 बजे सामने आई।