गोहद: गोहद उपजेल से एक कैदी फरार,16 फीट ऊंची दीवार फांदकर भागा,पॉक्सो एक्ट के मामले में 8 माह से था बंद
Gohad, Bhind | Jun 9, 2026 भिंड। जिले की गोहद उपजेल से एक कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। कैदी के जेल से भागने की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, फरार कैदी की पहचान अनिल जाटव के रूप में हुई है, जो पॉक्सो एक्ट के मामले में पिछले करीब आठ माह से गोहद उपजेल में बंद था।