बीसलपुर-बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बुधौली में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ घर के पीछे स्थित तालाब में डूबने से एक मानसिक रूप से कमजोर युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।