बिलासपुर सदर: क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर की रोगियों को जांच, सरकार के खिलाफ जताया रोष
हिमाचल प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार बिलासपुर जिला इकाई द्वारा 18 जनवरी से अपनी मांगों को लेकर काले बिल्ले लगाकर अपनी ड्यूटी निभाकर रोष जताया है। संघ का कहना है कि सरकार को कई बार मांगों को लेकर अवगत करवाया गया लेकिन उसके बावजूद भी सरकार की ओर से चिकित्सकों की मांगों की अनदेखी की गई है।