बिलासपुर सदर: मुख्य न्यायाधीश बिलासपुर के आदेश पर एक आरोपी को उद्घोषित अपराधी किया गया घोषित, एएसपी शिव चौधरी ने दी जानकारी
सदर थाना के अंतर्गत मुख्य न्यायाधीश बिलासपुर के आदेश पर एक व्यक्ति को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया है। एएसपी शिव चौधरी ने बताया कि कमलजीत सिंह निवासी जिला तरनतारन पंजाब के खिलाफ सड़क हादसे में मामला दर्ज हुआ था। लेकिन न्यायालय में पेश नहीं होने पर न्यायालय ने इस व्यक्ति को उद्घोषित अपराधी घोषित किया है।