जमुई: व्यवहार न्यायालय जमुई में अधिवक्ताओं व सभी जजों ने मनाया होली मिलन समारोह, एक दूसरे को दी पर्व की बधाई
Jamui, Jamui | Mar 24, 2024 आगामी होली पर्व को लेकर शनिवार की शाम जमुई व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं वह सभी जज ने मिलकर धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया। समारोह का आयोजन महासचिव अमित कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान एक दूसरे को रंग- गुलाल लगाकर होली पर्व की ढेर सारी बधाइयां दी। साथ होली के गीतों पर कई अधिवक्ता झूमते नजर आए। पूरा न्यायालय परिसर होली के रंगों में रंगा रहा।