पुलिस भर्ती परीक्षा परिणाम के बाद पुलिस लाइन मैदान में 150 महिला एवं पुरुष जवानों का चयन किया गया है । इनके चयन होने के बाद अब इन्हें प्रशिक्षण के लिए पाली से बाहर भेजा जाएगा । इसी कड़ी में नव चयनित सभी जवानों को कड़ी सुरक्षा में बांगड़ अस्पताल पुलिस लाइन से लाया गया एवं इनका स्वास्थ्य परीक्षण पुलिस के अधिकारियों की मौजूदगी में चिकित्स्कों से करवाया गया है ।