मेदिनीनगर (डालटनगंज): सतबरवा खामडीह के सीएसपी संचालक प्रेमिका से मिलने पोखराहा कला गए, जमकर हुई पिटाई, एमएमसीएच में भर्ती
पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के खामडीह निवासी और सीएसपी संचालक 35 वर्षीय निवास ठाकुर की पोखराहा कला में जमकर पिटाई कर दी गई। उसे बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया है। उसके सर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है। घटना शनिवार को हुई। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।