मंझनपुर: कूरा मुरीदन चक नूरपुर के पास सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सैनी थाना क्षेत्र के कूरा मुरीदन चक नूरपुर के रहने वाले राम मनोहर पुत्र स्व बुद्धू दिमाग से डिस्टर्ब रहता था। दो दिन पहले वह गांव के बाहर घूम रहा था। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया था। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है