पूरनपुर: गजरौला थाने क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पिता द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि गांव का ही युवक हरीओम उसकी 18 वर्षीय पुत्री को अपने साथ भगा ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक हरीओम के साथ-साथ उसके पिता गेंदनलाल और मां मुन्नी देवी को भी नामजद किया