तिल्दा: देवरी में लगभग 48 एकड़ शासकीय भूमि को उद्योग से बचाने के लिए ग्रामीण लामबंद, भूमि पूजन किया गया
Tilda, Raipur | Jan 22, 2026 तिल्दा ब्लॉक के समीपस्थ ग्राम पंचायत देवरी में लगभग 48 एकड़ शासकीय भूमि को उद्योग विभाग को दिया जा रहा है जिसका ग्रामवासियों ने कड़ा विरोध किया है और आज गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर श्री राम मंदिर निर्माण के लिए वहां पर भूमि पूजन कर दिया है ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी हाल में उद्योग लगने नहीं देंगे