बांसवाड़ा: दानपुर के फेपर गांव में नदी में नहाते समय युवक को आया ताण का अटैक, डूबने से हुई मौत, शव मोर्चरी में रखा गया
दानपुर थाना क्षेत्र के फेपर गांव में नदी में नहाने गए एक युवक को ताण का अटैक आने से डूबने से मौत हो गई। प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मोहन पुत्र केसुराम निवासी फेपर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। परिजनों की लिखित रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।