रामगंजमण्डी: खाद्य सुरक्षा टीम ने रामगंजमंडी की आधा दर्जन दुकानों का किया निरीक्षण, 250 किलो मावा जब्त कर नष्ट किया, 30 नमूने लिए
शुद्ध आहार मिलावट पर वार होली स्पेशल अभियान के तहत रविवार दोपहर करीब 2 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रामगंजमंडी क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक डेयरी, किराना व मिष्ठान भंडार का निरिक्षण किया। इस दौरान टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 250 किलोग्राम खराब मावे को जप्त कर नष्ट करने की कार्रवाई की। खराब मावा रामगंजमंडी के कोल्ड स्टोरेज में रखा हुआ था।