रायबरेली: अंबेडकर नगर में बच्चों के विवाद के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
मिल एरिया थानाक्षेत्र के,अंबेडकर नगर में बच्चों को लेकर हुए झगड़े के दौरान,एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में, मंगलवार को मौत हो गई है।घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने,महिला के शव को कब्जे में लेकर,पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु भेज दिया है।घटना पर थाना अध्यक्ष,राजीव सिंह ने बताया है कि,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।