रायबरेली: कुम्हारन टोला के निवासी युवक की फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या करने वाले 4 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली नगर पुलिस टीम ने,मंगलवार को कुम्हारन टोला अंदरूनी किला निवासी,युवक की फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या करने वाले,4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों को एसपी ऑफिस के किरण हाल में लाकर,एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह ने खुलासा करते हुए,चारों अभियुक्तों पर अभियोग पंजीकृत करते हुए,न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।व अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।