घाटमपुर: बहादुरगढ़ गांव में दबंगों ने बुजुर्ग को पीट-पीट कर अधमरा किया
साढ़ थाना क्षेत्र के बहादुरगढ़ गांव में बुजुर्ग बाबू पाल अपने गेट पर बैठे थे। इस दौरान क्षेत्र के दबंग गाली गलौज कर रहे थे। बुजुर्ग ने गाली गलौज करने का विरोध किया तो दबंगों ने बुजुर्ग को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया।गंभीर घायल बुजुर्ग ने पुलिस से शिकायत की है।थाना प्रभारी ने मंगलवार सुबह 7:00 बजे बताया बुजुर्ग का मेडिकल कराकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।