घाटमपुर: सागर हाइवे पर डंपर ने 3 वाहनों को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की हुई मौत व 2 लोग हुए घायल
सजेती थाना क्षेत्र में सागर हाईवे पर एक तेज रफ्तार डंपर ने सोमवार की सुबह 10 बजे पहले एक साइकिल और दो बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार प्रेम (40) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रेम ग्राम हमिरामऊ के रहने वाले थे। बाइक सवार वारिस और आसमा खातून गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ग्राम बीबीपुर के निवासी हैं।