ज्ञानपुर: इटहरा गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ डीएम को दिया पत्र
इटहरा गांव के ग्रामीणों ने डीएम को एक पत्र सौंपकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि कोटेदार द्वारा आए दिन लोगों को परेशान किया जाता है। अंगूठा तो लगवा लिया जाता है, लेकिन गल्ला नहीं दिया जाता है। गल्ले की बात जब लोग करते हैं तो धमकाकर वापस भेजा जाता है, ऐसे में कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।