झुंझुनू: ठंडी पकौड़ी विवाद में हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को झुंझुनूं एससी/एसटी कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
झुंझुनूं एससी-एसटी न्यायालय ने पांच साल पुराने हत्या के मामले में एक अभियुक्त को आजीवन कारावास और अन्य चार आरोपियों को अलग-अलग धाराओं में सजा सुनाई है। न्यायाधीश सरिता नौशाद ने मुख्य आरोपी पिंटू कुमार को आजीवन कारावास के साथ 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, अन्य चार आरोपियों रतनलाल, मोहनलाल, फूलचंद और रामावतार को तीन-तीन और एक महीने की सजा दी गई।