झुंझुनू: नांद का बास गांव में दो ठगों ने एक युवक से पूछा रास्ता, सोने की अंगूठी और चैन लेकर हुए फरार
झुंझुनू के नांद का बास गांव में दो ठगो ने 9 दिसंबर को दोपहर करीब 3: बजे के आसपास सड़क पर एक युवक से रास्ता पूछा और उसके बाद युवक की सोने की अंगूठी चैन लेकर फरार हो गए, कार मे आये ठगों ने युवक से कहा कि हम भटके हुए बाबा हैं तुमने रास्ता बताया है अब तुम सीधे चले जाओ और मुड़कर मत देखना युवक ने कुछ दूर जाकर मुड़कर देखा तो उसकी सोने की अंगूठी और चेन गायब थी