अंबाह: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा अंबाह, डीजे-ढोल ताशों के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन
Ambah, Morena | Sep 25, 2026 अंबाह। गणेश उत्सव के समापन पर शुक्रवार को नगरभर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालु डीजे, ढोल-ताशों और भक्ति गीतों के साथ प्रतिमाओं को लेकर विसर्जन स्थलों के लिए रवाना हुए। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से शहर भक्तिमय नजर आया। जुलूस में बच्चे, युवा और महिलाएं भी उत्साह से शामिल हुए।