सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उइके ने देवसर में स्थित सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक के निज निवास पर पहुंचकर विधायक की धर्मपत्नी श्रीमती हीराकाली पाठक के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि भगवान उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और इस दुख की घड़ी में परिवार वालों को शक्ति प्रदान करें।