बक्सर: कचरा अब बोझ नहीं, बनेगा 'सोना' : बक्सर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर आईआईटी विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण
Buxar, Buxar | Jul 30, 2026 ठोस अपशिष्ट को संसाधन में बदलकर नगर निकायों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बक्सर नगर परिषद ने एक दिवसीय जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के निर्देश और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में ईस्टर्न ग्रेस होटल में हुए इस प्रशिक्षण में जिले के पांचों नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, मुख्य पार्षद शामिल रहे।