लखीमपुर: शहर के मोहल्ला काशी नगर में चोर ने दिनदहाड़े एक घर में घुसने का किया प्रयास, शोर मचाने पर चोर मौके से भागा
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला काशी नगर का है। काशी नगर जैसे पॉश इलाके में मंगलवार को दिनदहाड़े एक चोर ने मंगू अग्रवाल के बंद घर में घुसने का प्रयास किया है। इलाके के लोगों ने चोर को देख लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर चोर भाग खड़ा हुआ है। मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।