लखीमपुर: खपरैल बाजार की दुकानों के सामने व बरखेरवा मोहल्ले में घरों के बाहर भरा बारिश का पानी, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
लखीमपुर शहर की मुख्य खपरैल बाजार में बारिश का पानी भर गया है। जिससे शहर की मुख्य खपरैल बाजार तालाब के रूप में तब्दील होती दिखाई दे रही है। खपरैल बाजार के व्यापारियों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शहर के बड़खेरवा मोहल्ले में घरों के बाहर जलभराव होने से स्थानीय लोगों को रास्ते से निकलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।