लखीमपुर: गडरूआ गांव में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर खुद पेड़ में फंदे से लटक कर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी
सदर कोतवाली क्षेत्र के गडरूआ गांव में पति ने पत्नी धारदार हथियार से हत्या कर खुद घर से 500 मीटर की दूरी पर पेड़ में फंदे से लटक कर की आत्महत्या इलाके मे सनसनी फैल गई है। गडरूआ गांव निवासी मुकर्रम ने अपनी पत्नी इनिया की धार हथियार से बीती दे रात हत्या कर दी है। मुकर्रम ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद घर से 500 मीटर की दूरी पर पेड़ में आत्महत्या कर ली है।