घोड़ाडोंगरी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में सिकलसेल एवं टीबी सर्वे को लेकर बीएमओ ने ली बैठक
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में गुरुवार को सिकलसेल एवं टीबी सर्वे को लेकर घोड़ाडोंगरी बीएमओ डॉ संजीव शर्मा ने बैठक ली। बैठक में घोड़ाडोंगरी बीएमओ डॉ संजीव शर्मा ने सिकलसेल को लेकर किये जा रहे सर्वे की जानकारी ली। इसके साथ ही टीबी सर्वे को लेकर सीएचओ एवं सुपरवाइजर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।