कोल: करणी सेना ने युवा जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी और जमानत न मिलने के विरोध में कलेक्ट्रेट के बाहर दिया धरना
Koil, Aligarh | Feb 17, 2026 अलीगढ़ में करणी सेवा के युवा जिला अध्यक्ष सचिन राघव की गिरफ्तारी व जमानत न देने के विरोध में करणी सेना के द्वारा प्रदर्शन किया गया है। गिरफ्तारी व जमानत देने के विरोध में करणी सेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी कलेक्ट्रेट के बाहर इकट्ठा हो गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार और जिला प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की।