कोल: शहर में रमजान के दौरान बिजली और पानी की बेहतर व्यवस्था की मांग को लेकर AIMIM ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
Koil, Aligarh | Feb 17, 2026 शहर में रमजान के महीने में बिजली और पानी की बेहतर व्यवस्था को लेकर AIMIM पार्टी ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया है। जिलाध्यक्ष यामीन अब्बासी के नेतृत्व में कार्यकर्ता और पदाधिकारी हाथों में पार्टी के झंडे लेकर प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान मंगलवार को पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की है।