शिवहर: डूबा घाट पर बागमती ने कुचली निर्माणाधीन शमशान घाट का पूर्वी हिस्सा
पिपराही प्रखंड स्थित डूबा घाट पर बागमती नदी की जलधारा ने निर्माणाधीन शमशान घाट के पूर्वी हिस्से को बहा दिया है। यह घाट बाबा भुवनेश्वर नाथ धाम के पास था और करोड़ों की लागत से बन रहा था। नदी के कटाव से अंतिम संस्कार में भी दिक्कत बढ़ी है।