हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर पालेवाली ढाणी के पास बस विवाद ने पकड़ा तूल, सदर थाने के बाहर ग्रामीणों ने किया धरना
पालेवाली ढाणी के पास राजस्थान लोक परिवहन बस के चालक-परिचालकों और पालेवाली ढाणी के ग्रामीणों के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को बस संचालकों की रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस ने कुछ जनों के खिलाफ नामजद व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उसी कार्रवाई के विरोध में ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है ।