Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
vishaltiwarig
No video available
1
पृथ्वीपुर: डॉ शिशुपाल यादव को वोट दे। भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाये।
Prithvipur, Niwari
| Oct 8, 2021
#other
MORE NEWS
🌍विश्व पर्यावरण दिवस🌳 📌ग्राम पंचायत कुलुआ, जिला निवाड़ी Jansampark Madhya Pradesh #WorldEnvironmentDay #ekpedmaakenaam #SaveTreeSaveEnvironment #JansamparkMP #niwari
Niwari, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम एन खान, प्राध्यापकगण डॉ ए के वर्मा, डॉ वीरेन्द्र अहिरवार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ जितेन्द्र आरोलिया एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। महाविद्यालय परिवार ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प व्यक्त किया। #WorldEnvironmentDay #ekpedmaakenaam #SaveTreeSaveEnvironment #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JansamparkMP #niwari
Niwari, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस: जिले की ग्राम पंचायतों और स्कूलों में गूंजा हरियाली का संकल्प -- विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून पर जिले भर की ग्राम पंचायतों और शासकीय विद्यालयों में पौधारोपण कर हरियाली का संदेश दिया गया। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देश पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को जन-जन तक पहुंचाया गया। पंचायत भवन, स्कूल परिसर, आंगनवाड़ी केंद्र और सार्वजनिक स्थानों पर विद्यार्थियों, शिक्षकों, सरपंचों, सचिवों और ग्रामीणों ने मिलकर छायादार, फलदार और औषधीय पौधे रोपे। विद्यालयों में बच्चों ने संभाली जिम्मेदारी स्कूलों में प्रार्थना सभा के बाद बच्चों ने पौधे लगाए और उन्हें बचाने की शपथ ली। शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण, जल बचत और प्लास्टिक मुक्ति पर बच्चों को जागरूक किया। हर बच्चे को एक पौधा गोद देकर उसकी देखभाल का जिम्मा सौंपा गया। ग्राम पंचायतों में सामुदायिक पौधारोपण ग्राम पंचायतों में सरपंच, पंच, रोजगार सहायक और ग्रामीणों ने श्रमदान कर तालाब, स्कूल मार्ग और पंचायत भूमि पर पौधारोपण किया। सरपंचों ने कहा कि लगाए गए पौधों की सिंचाई और सुरक्षा पंचायत द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। #WorldEnvironmentDay #ekpedmaakenaam #SaveTreeSaveEnvironment #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JansamparkMP #niwari
Niwari, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026
🌍विश्व पर्यावरण दिवस पर पृथ्वीपुर में वृक्षारोपण एवं साइकिल रैली का आयोजन 🌳पृथ्वीपुर तहसील के ग्राम पंचायत मड़िया में आयोजित वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधारोपण किया, साइकल रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पृथ्वीपुर सुश्री मनीषा जैन के नेतृत्व में ग्राम पंचायत मड़िया में मड़िया बाग में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा पृथ्वीपुर से मड़िया तक 2 किलोमीटर साइकिल रैली का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. शिशुपाल यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। साइकिल रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया। इसके उपरांत ग्राम पंचायत मड़िया द्वारा मड़िया बाग में वृक्षारोपण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा आमजन से अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर परिषद पृथ्वीपुर के उपाध्यक्ष श्री संजू यादव, सरपंच श्री संजय दांगी, श्री कमलेश जैन, श्री राजेश साहू, श्री शेरसिंह परमार डिप्टी कलेक्टर सुश्री स्वाति सिंह, तहसीलदार श्री शुभम मिश्रा, जनपद पंचायत पृथ्वीपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दुर्गेश भूमरकर, सहायक संचालक उद्योग शुभम राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #WorldEnvironmentDay #ekpedmaakenaam #SaveTreeSaveEnvironment #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JansamparkMP #niwari
Niwari, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026
🌍विश्व पर्यावरण दिवस🌳 🌳एक पेड़ माँ के नाम अभियान: पौधारोपण कार्यक्रम 🌳पृथ्वीपुर तहसील के ग्राम पंचायत मड़िया में आयोजित वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधारोपण किया, साइकल रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 🌍विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत मड़िया में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक पृथ्वीपुर डॉ. शिशुपाल यादव, श्री राजेश साहू, सरपंच श्री संजय दांगी, श्री भूपेंद्र अग्रवाल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम सुश्री मनीषा जैन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री स्वाति सिंह, तहसीलदार श्री शुभम मिश्रा एवं अधिकारियों के साथ साइकल रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। #WorldEnvironmentDay #SaveTreeSaveEnvironment #ekpedmaakenaam #savewater #जनकल्याण_अभियान #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JansamparkMP #niwari
Niwari, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026