शिवहर: शिवहर व्यवहार न्यायालय में 14 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने की बैठक
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर व्यवहार न्यायालय शिवहर में विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ललन कुमार रजक ने एलडीएम और बैंक की सभी कर्मचारियों के साथ बैठक किया है. बैठक में सभी को कहा गया कि आगामी 14 सितंबर को व्यवहार न्यायालय शिवहर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन की जा रही है. जिसको लेकर सभी बैंकों को नोटिस तैयार कर समय पर देने का निर्देश दिया गया है।