झांसी: माउंट लिट्रा जी स्कूल ने एशिया कप विजेता भारतीय कप्तान ज्योति को किया सम्मानित
Jhansi, Jhansi | Dec 26, 2024 एशिया कप विजेता भारतीय कप्तान ज्योति को माउंट लिट्रा जी स्कूल ने किया सम्मानित दरअसल जूनियर महिला एशिया कप की गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय टीम की कप्तान झांसी नगर की बेटी ज्योति सिंह का गुरुवार की सुबह 11:00 बजे नगर आगमन पर माउंट लिट्रा जी स्कूल में पूर्व ओलंपियन/अर्जुन एवर्डी अशोक ध्यानचंद और नगर के पूर्व खिलाड़ियों की मौजूदगी में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया ।