सिकंदराराऊ: कचौरा में घर में युवक को सांप ने काटा, हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
देवरिया जिले के निवासी धीरेंद्र यादव सिकंदरा राऊ क्षेत्र के कचौरा में किराए पर रहते थे। जहां घर में उन्हें सांप ने काट लिया उनकी चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों व परिजनों के द्वारा उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर के द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया।