पूरनपुर: सीएचसी में मानदेय न मिलने पर एनएचएम कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
पूरनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले तीन माह से मानदेय नहीं मिला है, जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है। कर्मचारियों ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई, किताबों और घरेलू खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।