बरेली: बरेली में बड़ा एक्शन! 7 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी सील, तीसरे दिन भी प्रशासन का बुलडोजर अभियान जारी
लखनऊ अग्निकांड के बाद बरेली में सुरक्षा मानकों की जांच को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। गुरुवार को लगातार तीसरे दिन बरेली विकास प्राधिकरण, पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के 10 कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों में गंभीर खामियां मिलने पर 7 कोचिंग और लाइब्रेरी को तत्काल प्रभाव से सील