बागपत: डीएम अस्मिता लाल ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर बागपत का किया निरीक्षण
Baghpat, Bagpat | Sep 26, 2025 शुक्रवार को करीब साढे तीन बजे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत डीएम अस्मिता लाल ने वन स्टाप सेंटर बागपत का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की कार्यालय व्यवस्था देखी, उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया और साफ-सफाई के निर्देश दिए। साथ ही वन स्टॉप सेंटर बागपत में मौजूद आठ महिलाओं से संवाद किया और उन्हें सरकार की योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया।