'मेवाड़ का अपमान नहीं सहेगा समाज'—मुंबई घटना के बाद राजपूत संगठनों का विरोध
मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मेवाड़ के महाराणा विश्वराज सिंह, ब्रिगेडियर भूपेश सिंह हाड़ा और इतिहासकार राजवीर सिंह चलकोइ की तस्वीरों के कथित अपमान का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने उनकी तस्वीरों को पैरों तले रौंदकर विरोध जताया, जिसके बाद राजपूत समाज में भारी आक्रोश फैल गया। समाज के विभिन्न संगठनों ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बताया जा रहा है कि विवाद एनसीईआरटी के एक पाठ्यक्रम में प्रकाशित मराठा साम्राज्य के नक्शे को लेकर शुरू हुआ, जिसमें राजस्थान के कुछ क्षेत्रों को मराठा साम्राज्य के अधीन दर्शाया गया था। महाराणा विश्वराज सिंह, ब्रिगेडियर भूपेश सिंह हाड़ा और राजवीर सिंह चलकोइ ने इस ऐतिहासिक प्रस्तुति पर सार्वजनिक रूप से आपत्ति जताई थी। घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं
Girwa, Udaipur | Jun 18, 2026