सगड़ी: महराजगंज थाना की पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Sagri, Azamgarh | Apr 12, 2026 आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में महराजगंज थाना की पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है । वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव व मय हमराह फोर्स ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित आरोपी दुर्गेश प्रजापति पुत्र खेलावन प्रजापति को औघड़ बाबा मोड़ से रविवार को गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।