मसौली थाना क्षेत्र के देवकालिया गांव में गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे संदिग्ध परिस्थितियों के चलते डॉ. संदीप कुमार उनके ही घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। वह मौलाबाद क्षेत्र में एक निजी क्लीनिक चलाते थे। मृतक के पिता सूर्य प्रकाश ने बताया कि डॉ. संदीप कुमार और उनकी पत्नी आरती देवी के बीच काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था।