शाहजहांपुर के शहीद संग्रहालय में ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर घूम रहे एक युवक को पूर्व सैनिकों ने संदेह होने पर पकड़ लिया। पूर्व सैनिकों ने युवक से पूछताछ की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान रोजा थाना क्षेत्र के दुर्गा एन्क्लेव निवासी आर्यन वर्मा के रूप में की।