डोईवाला नगर पालिका प्रशासन ने निराश्रित पशुओं की बढ़ती समस्या को गंभीरता से लेते हुए विशेष अभियान शुरू किया है। पिछले दो दिनों के भीतर नगर पालिका की टीम ने सड़कों पर घूम रहे 10 निराश्रित पशुओं को पकड़कर उन्हें गौशालाओं और पशु आश्रय केंद्रों में भेजा है। स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई.