बहराइच: श्यामपुर नदौना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने जताई आशंका
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामपुर नदौना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।