नौबतपुर: नौबतपुर में 450 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, चोरी की टेम्पो जब्त
नौबतपुर थाना क्षेत्र में चेसी पुल फोरलेन के पास वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 450 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फतुहा के अदालपुर निवासी पिंटू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक चोरी की टेम्पो भी जब्त की है। सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे थाना प्रभारी मंजीत कुमार ठाकुर ने बताय