बरेली: फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में उत्तराखंड के उधम सिंह नगर की पुलिस ने की छापेमारी, लोगों को लेकर रवाना हुई
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले की पुलिस ने छापेमारी की है ।छापेमारी के दौरान उन्होंने 16 लोगों को हिरासत में लेकर उधम सिंह नगर जिले के लिए रवाना हो गई।वहीं पूरे मामले में जानकारी देते हुए एसएसपी बरेली ने बताया कि 16 लोगों में से 15 लोगों को पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।