बरेली: फरीदपुर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर पूर्व सांसद के काफिले ने की गुंडागर्दी, टोलकर्मियों के साथ की मारपीट
पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप के काफिले की टोल पर गुंडागर्दी ।लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाइवे के फरीदपुर टोल प्लाजा पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप के काफिले द्वारा की गई गुंडागर्दी से दहशत का माहौल बन गया। पूर्व सांसद ने सत्ता की हनक दिखाते हुए टोलकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया और उनके साथ मौजूद गुर्गों ने असलहों के साथ हिंसा फ़ैला दी।